उत्तर प्रदेश आगरा अस्पताल से लेकर विद्युत शवदाह गृह पर शव जलाए जाने को लेकर मांगे जा रहे हैं खुलेआम पैसे कोरोना संक्रमित मरीजों के शव पर हो रहा है सौदा। ( योगेश कुमार पाठक आगरा )


उत्तर प्रदेश आगरा कोरोना संक्रमित मरीजों के शव पर हो रहा है सौदा जिला प्रशासन और शासन के आदेशों को दिखाया जा रहा है ठेंगा। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत पर जमकर हो रही है उगाही। अस्पताल से लेकर विद्युत शवदाह गृह पर शव जलाए जाने को लेकर मांगे जा रहे हैं खुलेआम पैसे। सत्ता के विधायक की सिफारिश के बावजूद नोडल ऑफिसर और जिला प्रशासन आगरा को ठेंगा दिखा रहे हैं पारस हॉस्पिटल प्रशासन और विद्युत शवदाह गृह के अधिकारी। कमला नगर निवासी 70 वर्षीय माया सिंह हुई थी कोरोना से मौत। शव देने को लेकर पारस हॉस्पिटल ने मांगे थे दो लाख रुपए। आगरा का सबसे बड़ा एपिक सेंटर बनाया गया है पारस हॉस्पिटल। जिला प्रशासन के सहयोग से पारस हॉस्पिटल में जमकर हो रहा है कोरोना संक्रमित मरीजो और तीमारदारों के साथ में खिलवाड़। बिना पीपी किट के भेजे जा रहे हैं कोरोना संक्रमित शव के साथ परिजन। शव जलाने को लेकर विद्युत शवदाह गृह पर कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों से मांगे जा रहे हैं दो हजार रुपये। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के साथ आगरा में हो रही है इंसानियत की मौत। आखिर कब जागेगा जिला प्रशासन आगरा।

( योगेश कुमार पाठक आगरा )
