उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहायल क्षेत्र चेकिंग के दौरान अवैध शराब 40 अदद क्वार्टर देशी शराब दीवाना व्राण्ड बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश औरैया श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद औरैया के थाना सहायल पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये थाना सहायल क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिसके क्रम में थाना सहायल पुलिस ने मुखविर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दिनांक 19.04.2021 समय करीब 23.40 बजे अभि0 मुकेश कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी ताजपुरछौक थाना सहायल जनपद औरैया को रघुवंशी ढाबे से 20 कदम की दूरी से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से प्लास्टिक की एक बोरी में 40 अदद क्वार्टर देशी शराब दीवाना व्राण्ड बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना सहायल में मु0अ0सं0 72/2021 धारा 171H भादवि 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यावाही की गयी । पूछतांछ का विवरण- अभियुक्त मुकेश कुमार उपरोक्त द्वारा बताया गया कि ग्राम ताजपुर छौंक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के के प्रधान पद के प्रत्याशी रचपाल सिंह पुत्र शिवसागर लाल हैं जो अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिये शराब ठेका से 40 अदद क्वार्टर खरीद कर वोटरों को वितरण करने के लिये मांगाये थे ।
अभियुक्त के रब्जे से बरामद-
1. 40 अदद क्वार्टर देशी शराव (दीवाना व्राण्ड)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह थाना सहायल जनपद औरैया ।
2. हे0का0 269 रामदास
3. का0 988 धर्मेन्द्र कुमार सिह

( रिपोर्ट-पंकज सिंह राणावत )
