गोण्डा डीएम तहसील तरबगंज थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम गौरी जमादार पुरवा बरौली में अज्ञात कारणों से लगी आग से प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने के दिए आदेश | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )


गोण्डा डीएम मार्कंडेय शाही ने तहसील तरबगंज अन्तर्गत थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम गौरी जमादार पुरवा बरौली में अज्ञात कारणों से लगी आग से प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि दोपहर लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम गौरी जमादार पुरवा बरौलीमें 10 घर जल गए जिसमें 27 परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएम ने एसडीएम तरबगंज, तहसीलदार और फायर सर्विस के अधिकारियो को मौके पर भेजा। एसडीएम द्वारा प्रभावितो के नुकसान का आकलन कराकर शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाई जा रही है।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )
