उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिला अस्पताल अपने पिता के दर्द लिए पिता को इलाज नहीं मिल रहा इलाज हेड कांस्टेबल ने माननीय मुख्यमंत्री से लगाई गुहार |   ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

 

( पिता ने भी की देश की सेवा सब इंस्पेक्टर रह चुके, अब ये पीडा हो रही असहनीय नहीं मिल रहा इलाज )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद मेडिकल काॅलेज का हिस्सा जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में एक हेड कांस्टेबल ने ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि यहां भर्ती उनके पिता को इलाज नहीं मिल रहा है। उसके पिता भी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर है हमने भी देश की सेवा की है अब परिस्थितियों में हमारे ये हालात, असहनीय हैं। मीडिया के पहुंचने पर यहां अपने पिता के साथ आये हेडकांस्टेबल मनोज ने बताया कि वह मथुरा सीओ सदर कार्यालय में तैनात है फिरोजाबाद में है पिता को एडमिट कराया है जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में, बताया कि इनको फीवर आया था | बताया कि रात में इनकी तबियत ठीक थी लेकिन रात में जो आठ बजे इंजेक्शन लगने चाहिये थे वह रात 12 बजे लगे, जो सुबह आठ बजे लगने चाहिये वह एक बजे लगे। बताया कि इसको लेकर सीएमएस साहब को तीन बार काॅल किया लेकिन नंबर काट दे रहे हैं एक बार बोले वार्ड बाॅय से बात कराओ, वार्ड बाॅय बोला कि साहब आदेश करेंगे तब करेंगे। इधर से उधर इधर से उधर भगाया जा रहा है। सबसे पहले एटा गया, एटा ने कहा आगरा जाओ, आगरा ने कहा मथुरा जाओ मथुरा से कहा फिरोजाबाद जाओ ठीक, इसी तरह पूरे मंडल के चक्कर काट रहे हैं। बताया कि पिता जी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर थे आगे बताया कि वे यही चाहते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री तक हमारी आवाज पहुंचे, जो स्टाफ यहां है नहीं डाक्टर या स्टाफ उन्हें सस्पेंड किया जाये। उपचार कुछ भी नहीं हो रहा है। इस तरह से उक्त हेडकांस्टेबल के दर्द ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओ की पोल खोल कर रख दी है |

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!