उत्तर प्रदेश कौशाम्बी थाना सराय अकिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान 25 किलो का गौमांस बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पत्रकार उज्जवल केसरवानी की खास रिपोर्ट कौशांबी )

 ( 25 किलोग्राम गोमांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी गोमांस की सप्लाई में लंबे समय से दो युवक लिप्त थे पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना सराय अकिल पुलिस उपनिरीक्षक रजनीकांत राजपूत मय हमराह पुलिस बल द्वारा इलाके के भ्रमण पर रहे इसी बीच गोमांस के पेशेवर दो युवक बाइक से गोमांस की सप्लाई करने जा रहे है आशंका पर पुलिस ने दोनों युवकों को रोक लिया जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास गौ मांस निकले पुलिस ने आरोपी अभियुक्तो मो0 सद्दाम पुत्र मोइनुद्दीन निवासी किशनपुर अम्बारी थाना सराय अकिल मो0 कैफ पुत्र सलीम अहमद निवासी मिरदान का पूरा थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर लिया पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने लाई तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 25 किलोग्राम गोमांस बरामद हुआ | आरोपियों के कब्जे से गौ मांस बरामद होने के बाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 159/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया गया पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गोमांस का व्यापार कर रहे है पूर्व में इनकी शिकायत भी हो चुकी है |

 

Back to top button
error: Content is protected !!