उत्तर प्रदेश कौशाम्बी कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराए बाइक सवार एक की मौत दो गंभीर रूप से हुए घायल | ( जिला संवाददाता राम प्रसाद गुप्ता कौशांबी )


( ट्रक ओवरटेक के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराए बाइक सवार एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल )
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के कादीपुर चीनी मिल के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक सवार तीन युवक डिवाइडर से टकरा गए हैं इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से दोनों युवकों को रिफर कर दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके में एकत्रित हो गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं |घटनाक्रम के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर के मजरा घना पुरवा निवासी मोहम्मद राशिद उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र सुबराती अपने साथी वसीम अहमद और मोहम्मदअली रिजवी को लेकर बाइक से भरवारी की ओर से आ रहा था जैसे ही बाइक सवार युवक वशिष्ठ चीनी मिल कादीपुर के पास पहुंचे एक तेज गति से ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे ट्रक चालक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे इसी ओवर टेक के चक्कर में ट्रक से बचने के लिए बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गए डिवाइडर से टकराते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे हादसे को देखकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस के साथ-साथ घायलों के परिजनों को दी सूचना कर ग्रामीणों ने मौके पर विक्रम बुलाया और घायलों को इलाज के लिए एक को नवचेतना अस्पताल भर्ती कराया गया। एक को तेज मती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में मोहम्मद राशिद पुत्र शुब राति निवासी घंनका का पुरवा की घटनास्थल पर मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है सूचना मिलने पर तीनों युवकों के परिजन और तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं दोनों घायलों में से एक हालत नाजुक बताई जा रही है। मोहम्मद अली निवासी घंनका का पुरवा के पास कासीराम कॉलोनी में रहता था जिसको नव चेतना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद वसीम उर्फ पद्दू पुत्र छोटृन निवासी समदा दमादम का पुरवा में रहता था जिसको तेज मति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिसकी हालात अभी ठीक बताई जा रही है।
