उत्तर प्रदेश मूसानगर कानपुर देहात थाना क्षेत्र पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से नौ क्विंटल 52 किलो दो करोड़ 40 लाख रुपये की गांजा बरामद दो लोगों को किया गिरफ्तार |


उत्तर प्रदेश मूसानगर कानपुर देहात थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल के पास पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर से नौ क्विंटल 52 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर कंटेनर को कब्जे में लिया है। गांजा की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है। कंटेनर के अंदर गांजा बोरियों में रखा मिला। नारकोटिक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम का 10 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
