वाराणसी चौबेपुर सड़क पार कर रहे दो युवको कार ने मारी टक्कर दोनों हुए घायल कार चालक कार छोड़ कर हुआ फरार । ( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )


( कार के धक्के से सड़क पार कर रहे दो घायल )
वाराणसी चौबेपुर स्थानीय एसओएस के समीप कार के धक्के से दो युवक घायल हो गए।कार वाराणसी से चौबेपुर की ओर जा रही थी।तभी लगभग छः बजे शाम दो अज्ञात युवक उम्र लगभग 37 व दूसरा 42 वर्ष सड़क पार करते समय कार के चपेट में आ गए।घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया।दोनो की हालत गम्भीर है।कुछ बोलपाने में असमर्थ है।पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

( ब्यूरो पंकज झा की खास रिपोर्ट )
