वाराणसी रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार मारी टक्कर चार हुए घायल | ( ब्यूरो पंकजा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

वाराणसी रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के तहसील राजातालाब नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने जोरदार टक्कर मारी जिससे ऑटो में बैठे पुरुष महिला बच्चे मिलाकर कुल ग्यारह लोग सवार थे जिसमें 4 लोग घायल हुए जिन्हें स्थनीय चौकी राजातालाब के भाजु राम व प्रफुल्ल कुमार यादव के सूझबूझ से तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल इलाज हेतु मण्डलीय अस्पताल भेज दिया गया और ऑटो को कब्जे में लेकर चौकी लाया गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ताज मोहम्मद परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहाँ मिर्जापुर शादी में गया था जहाँ शादी समारोह सम्पन्न होने पर वह ऑटो रिजर्व कर शुक्रवार को अपने गाँव हमीदपुर बसन्तनगर चन्दौली जा रहा था जैसे ही वह राजातालाब के समीप पहुँचा की ऑटो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमे ताज मोहम्मद,जावेद,रहीसा तथा गुलशा बानो घायल हुए जिन्हें स्थानीय पुलिस ने एम्बुलेंस से उपचार हेतु मण्डलीय अस्पताल भेज दिया,पुलिस दुर्घटना ग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुटी है।

 ( ब्यूरो पंकजा की खास रिपोर्ट वाराणसी )

Back to top button
error: Content is protected !!