उत्तर प्रदेश आगरा श्मशान घाट एक चिता को नहीं दे पाए मुखाग्नि परिवार से मिली दूसरी मौत की सूचना । ( योगेश पाठक आगरा )

उत्तर प्रदेश आगरा श्मशान घाट एक चिता को नहीं दे पाए मुखाग्नि तब तक परिवार से मिली दूसरी मौत की सूचना । अब देहात में भी टूटने लगा कोरोना का कहर । कोरोना की चपेट में आने से देहात में भी बढ़ने लगा मौतों का आंकड़ा । मौतों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही श्मशान घाट में होने लगी लकड़ियों की किल्लत । अंतिम संस्कार करने के लिए दूरदराज से महंगी रेट पर लकड़ी लाने को मजबूर है पीड़ित परिवार । स्थानीय लोगों ने लगाई प्रशासन से अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करने की गुहार । एक दिन में ही आधा-आधा दर्जन के करीब पहुंच रही है श्मशान घाट में अर्थियां । अर्थियों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट में भी होने लगी है अब जगह की कमी । कोरोना का कहर टूटने के बावजूद भी लोग नहीं हो रहे जागरूक बेखौफ होकर निकल रहे बाजारों में । अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य सेवाएं भी हुई ठप्प । कस्बा अछनेरा में कई दर्जन लोग आ चुके हैं कोरोना वायरस की चपेट में । लगातार प्रशासन लोगों को कर रहा है कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही न बरतने के लिए अपील ।

( योगेश पाठक आगरा )
