जिला सुल्तानपुर एसीजेएम प्रथम कोर्ट की दीवानी की महिला पेशकार अखिलेश यादव की आज सुबह कोरोना से मौत सुल्तानपुर के डॉक्टरों ने भी भर्ती करने से किया था इनकार । ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

जिला सुल्तानपुर दीवानी कर्मी अखिलेश यादव एसीजेएम प्रथम की कोर्ट पर पेशकार थीं। जो करीब 1 सप्ताह से बीमार थीं। उन्हें जसलोक हॉस्पिटल लखनऊ में दिखाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती नहीं ली । कोरोना की बीमारी के कारण जिला अस्पताल सुल्तानपुर के डॉक्टरों ने भी भर्ती लेने से इनकार कर दिया था। वह घर पर रहकर इलाज करा रही थी। परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक उनको सांस फूलने की बीमारी बढ़ गई। जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी असामयिक मौत हो गई है। एमजीएस चौराहे के निकट सरकारी आवास मिला था।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!