उत्तर प्रदेश आगरा ताजनगरी थाना एत्माद्दौला फाउंड्री नगर चौकी बनी पुलिसिया दबंग चौकी मेडिकल कराने के बाद दिया थर्ड डिग्री सभी को भेजा था जेल उपाध्याय परिवार न्याय के लिए बैठा अनशन कर न्याय की लगाई गुहार। ( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )


उत्तर प्रदेश ताजनगरी आगरा थाना एत्माद्दौला फाउंड्री नगर चौकी कस्टडी में आए लोगों को मेडिकल कराने के बाद देते हैं थर्ड डिग्री | पिछले हफ्ते लॉकडाउन का पालन करवा रहे फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज ने अपने ऊपर हमले का नाटक रचते हुए उपाध्याय परिवार के सदस्यों को थर्ड डिग्री देते हुए सभी को जेल भेज दिया था। पुलिस की बर्बरता के खिलाफ भाजपा नेताओं ने आबाज उठाई तो अधिकारियों ने ब्राह्मण परिवार से कई गंभीर धाराएं हटाते हुए परिवार की जमानत की। जमानत पर छूटने के बाद उपाध्याय परिवार ने अपनी आप बीती बताते हुए मीडिया को बताया कि चौकी इंचार्ज विनीत राणा ने घर से पीटकर थाने ले गए। उसके बाद थाना पुलिस ने मेडिकल करवाकर दुबारा थाने लाकर एसपी सिटी की मौजूदगी में एक एक करके सभी को थर्ड डिग्री दी।और घर की महिलाओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। ओर महिलाओं के साथ मारपीट की तो सारी हदें पार कर दी । फिर उसके बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।उपाध्याय परिवार का कहना है कि जब तक हमे न्याय नही मिलेगा तब तक हम अनशन पर बैठे रहेंगे और विनीत राणा को मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा कर रहेंगे ! जिससे आने वाले समय में जिस तरह से हमारे साथ हुआ ऐसा किसी मजलूम औरत के साथ ना हो और ना ही कोई बेगुनाह परिवार को फसाया जाए |

( मंडल ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )
