साहिबगंज थाना राधानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीते दिनों हुई मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( दीपक केसरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )

 

सहिबगंज जिले के राधानगर पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी हैं।मामले की जानकारी देते हुये जिला पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि राधानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बड़े पैमाने पर मोटरसाइकिल बंगाल भेजने की तैयारी की जा रही है।जो कि चोरी की है।जिसके सत्यापन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना कांड संख्या 27/21दिनांक 6.02.2021 धारा 380 भा० द० वि० में चोरी की गई मोटरसाइकिल नंबर जेएच18 एफ़1097 के साथ हाविल शेख पिता बुलालक शेख साकिन पूर्वी प्राणपुर थाना राधानगर जिला साहिबगंज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है गिरफ्तार हाविल शेख की निशानदेही पर चोरी कि चार अन्य मोटरसाईकिल (1)WB-58m8592 सुपर ग्लैमर लाल रंग (2)Wb-24a-4134 अपाची लाल रंग( 3)jh-17j-1995 हीरो स्प्लेंडर लाल रंग तथा (4)बिना नंबर का सुपर स्प्लेंडर लाल रंग बरामद किया गया। गिरफ्तार हावील शेख कुख्यात अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोर बताए जाते हैं इनके द्वारा अपने अन्य सहयोगी की मदद से साहेबगंज तथा पाकुड़ जिला के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिल चोरी कर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में बेचे जाने की बात स्वीकार की है,वही पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजने की प्रक्रिया पूरी करते हुये घटना में सम्मिलित अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

(दीपक केसरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )

 

Back to top button
error: Content is protected !!