उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना जहानाबाद पुलिस ने दबिश देकर 110 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 23 अप्रैल को जनपद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानाबाद थाना पुलिस ने ग्राम कंजरन डेरा मजरे नोनारा गांव में दबिश देकर जहां से 110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जहानाबाद थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अमीरुद्दीन अपने हमराही सिपाहियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को देखने के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंजरन डेरा मजरे नोनारा गांव में दबिश देकर आठ प्लास्टिक की पिपिया में 110 लीटर कच्ची अवैध शराब शराब बनाने के उपकरण बरामद किए मौके से मिले 15 कुंतल लहन को पुलिस ने नष्ट कर दिया है पुलिस की दबिश से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस ने शिवराम कंजर पुत्र राजाराम निवासी ग्राम कंजरनडेरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है |

कार्यवाही करने वाली टीम में

उपनिरीक्षक के अलावा हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह , हेड कांस्टेबल कृपाल सिंह ,कांस्टेबल रविंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट ) 

Back to top button
error: Content is protected !!