उत्तर प्रदेश फतेहपुर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस अधीक्षक ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तस्करों का किया खुलासा ट्रक से खाली बोरी की आड़ में ट्रक सहित 12 कुंटल 6 किलो गांजा लगभग ढाई करोड़ की बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। (राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 23 अप्रैल को फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधी गंज बाईपास nh2 से पुलिस ने शातिरगांजा तस्कर को किया अरेस्ट ढाई करोड़ रुपए कीमत का ट्रक से गांजा हुआ बरामद बताया जा रहा है कि एक ट्रक रांची से दिल्ली की ओर जा रहा था तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर एसपी सहित पुलिस फोर्स ने गांजा लदा ट्रक पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है तलाशी के दौरान ट्रक से 12 कुंटल 6 किलो गांजा बरामद किया गया है पकड़े गए शातिर उज्जवल के पास से ₹10125 नगद एक डेबिट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस दो मोबाइल व पुलिस ने ट्रक बरामद करते हुए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल महोदय,ने इसका खुलासा किया है वही पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पकड़ा गया शातिर उज्जवल झारखंड का रहने वाला है और एक ट्रक में बारदाना के अंदाज में खाली बोरियों के बीच में 12 कुंटल 6 किलो गांजा लाद का दिल्ली की ओर जा रहा था तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर,लिया है वही इस बड़ी कामयाबी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को ₹100000 का पुरस्कार देते हुए बधाई दी है।

(राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!