उत्तर प्रदेश कानपुर नगर जिलाधिकारी ने किया मेडिकल स्टोरों औचक निरीक्षण दिए सख्त निर्देश। ( हबीबुर्रहमान की खास रिपोर्ट )

 

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर जिलाधिकारी ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हैलट स्थित न्यू क्वालिटी मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर पहुंचे जहां पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से होम आइसोलेशन किट के विषय में जानकारी की तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि किट उपलब्ध है इस पर जिलाधिकारी द्वारा 10 किट उपलब्ध कराने की बात कही तो वर्तमान में मेडिकल स्टोर द्वारा होम आइसोलेशन किट उपलब्ध नहीं की जा सकी तथा होम आइसोलेशन किट पल्स अक्सीमीटर भी नही था । इस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मेडिकल स्टोर को नोटिस दिए जाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर को दिए।उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी मेडिकल स्टोर अपने यहां पूर्ण होम आइसोलेशन किट रखे तथा बड़ी फ्लेक्स में सामने होम आइसोलेशन किट यहां 1100 रुपये में उपलब्ध है यह अवश्य लिखे। ऐसा ना करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक के पर कार्यवाही की जायेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!