उत्तर प्रदेश बाराबंकी थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा 4 किलो 400 ग्राम पोस्ता छिलका बुरादा बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।


(थाना सफदरगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4 किलो 400 ग्राम पोस्ता छिलका बुरादा बरामद )
उत्तर प्रदेश बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।आज प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामू वर्मा पुत्र श्यामलाल निवासी मौलाबाद थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को ग्राम मौलाबाद से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 4 किलो 400 ग्राम पोस्ता छिलका बुरादा बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 129/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रामू वर्मा पुत्र श्यामलाल निवासी मौलाबाद थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी
बरामद – 4 किलो 400 ग्राम पोस्ता छिलका बुरादा
पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह जनपद बाराबंकी, उ0नि0 विजय सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, हे0का0 प्रदीप सिंह, हे0का0 अरशद अली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
