झारखंड पलामू हिंदू समुदाय की महिला की कोरोना से मौत होने पर परिजनों ने दाह संस्कार में भाग लेने से इनकार मुस्लिम रोजेदारों ने कराया दाह संस्कार बना चर्चा का विषय | ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

 ( परिजनों ने साथ छोड़ा, तो कोरोना संक्रमित हिंदू महिला का मुस्लिम रोजेदारों ने कराया दाह संस्कार )

झारखंड के पलामू जिला स्थित मेदिनीनगर में कौमी एकता की मिसाल पेश की गयी है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने से यह मामला इन दिनों लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है | दरअसल, गुरुवार को एक हिंदू समुदाय की महिला की कोरोना से मौत होने के बाद उसके परिजनों ने दाह संस्कार में भाग लेने से इनकार कर दिया. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबर सुनकर कई रोजेदार मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर पहुंचे और मृतक महिला के दाह संस्कार कार्यक्रम में हाथ बंटाया. मौके पर हिंदू रीति-रिवाज से संस्कार कार्यक्रम में रोजेदार युवकों ने अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है. मोहम्मद आसिफ नामक युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘मेरे मित्र प्रिंस गुप्ता की मां की कोविड-19 के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई. मेरे हिंदू मित्रों के जरिए मुसलमान भाइयों को जानकारी मिली कि उसकी माता जी का देहांत कोरोना संक्रमण के चलते हुआ है. उनके परिजन दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नदी के घाट पर जाना नहीं चाहते हैं | हम सब रोजेदार भाई अपने मित्र की सहायता करना चाहते थे.’ इसके बाद रोजेदार भाई मुशंफ, फैसल, सोहेल, जाफर और मुन्नन ने दाह संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उनके अभिभावक के पास अपनी भावनाओं को रखा. संबंधित परविार की रजामंदी के बाद सभी रोजेदारों ने हिंदू-रीति रिवाज से मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार कराने में मदद की इधर, दोनों समुदाय के अमन पसंद लोगों ने इस सुख-दुख की घड़ी में शामिल होने पर रोजेदार युवकों की सराहना की है. सोशल मीडिया पर भी इन युवकों की काफी सराहना की जा रही है |

Back to top button
error: Content is protected !!