उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दिबियापुर किये जाने और दोनों ओर बाईपास की माँग की मुहिम हुई तेज | ( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दिबियापुर किये जाने और नगर के दोनों ओर बाईपास के लिए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने मुहिम तेज कर दी है | आज प्रतिनिधि उद्योग व्यपार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज,महामंत्री राजेश कुमार सोनी राजाभैया,कोषाध्यक्ष नवीन गणेश पोरवाल,मंत्री संजीव गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी महोदय जी को गांधीवादी तरीक़े से पहले गुलाब का पुष्प भेंटकर फफूंद रेलवे स्टेशन का नाम दिबियापुर करने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा  पूर्व में भी प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने स्टेशन का नाम बदलने और बाईपास के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था।

( रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )

Back to top button
error: Content is protected !!