उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सिराथू विकास खण्ड में त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान एक प्रधान उमीदवार की मौत हो जाने पर ग्राम पंचायत बहादुरपुर व तैयाबपुर समशाबाद का चुनाव किया गया स्थगित | ( उज्जवल केसरवानी की खास रिपोर्ट )


( ग्राम पंचायत बहादुरपुर व तैयाबपुर समशाबाद का चुनाव किया गया स्थगित )
जिले में अब तक तीन ग्राम पंचायतों का चुनाव रद्द उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सिराथू विकास खण्ड में दो ग्राम पंचायतों के चुनाव रोक दिये गये है। इसी तरह मंझनपुर विकास खण्ड के क्षेत्र एक प्रधान उमीदवार की मौत हो जाने से यहा का चुनाव रद्द कर दिया गया है।अबतक तीन ग्राम पंचायतों का चुनाव स्थगित किया जा चुका है।सिराथू विकास खण्ड के तैयाबपुर समशाबाद ग्राम सभा प्रधान पद के उमीदवार नीतू देवी की शुक्रवार को मौत हो गई जिसकी जानकारी मृतक के पति पूनम चन्द्र कसेरा ने रिटर्निंग आंफिसर रत्नेश कुमार गोड़ को दी। उन्होने विधिक कार्यवाही करते हुए चुनाव स्थगित कर दिया है। इसके पहले भी रूपनारायण गोरियों मटियारा का भी प्रधान प्रत्यासी सवीधारा की मौत का चुनाव स्थगित किया जा चुका है इसी तरह मंझनपुर विकास खण्ड के त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2021 के रिटर्निंग आंफिसर कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बहादुरपुर प्रधान के पद के उमीदवार की आकस्मिक मौत हो गई। जिसके कारण इस पद पर होने वाले 29 अप्रैल के मतदान को रद्दकर दिया गया साथ ही उन्होनें कहा कि मतदान की आगामी तिथि की जानकारी बाद में दी जायेगी रिटर्निंग आंफिसर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत बहादुरपुर निवासी मो0 मियां पत्नी अफरोजा बानो ग्राम प्रधान पद की उमीदवार थी। तबियत खराब होने के कारण एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 21 अप्रैल को अफरोजा बानो का अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मो0 मियां ने रिटर्निगं आंफिसर को दिया उन्होनें उ0प्र0 पंचायत अधिनियम के तहत 1994 नियम 74 के तहत दिये गये व्यवस्था के तहत चुनाव को रद्दकर दिया है |
