बोकारो से बोकारो स्टील प्लांट से भेजा गया लिक्विड ऑक्सीजन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर पहुंचेगी लखनऊ | ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

 

 ( उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ जाएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस )

बोकारो  देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो स्टेशन से शुक्रवार रवाना हुई। यह ट्रेन बोकारो स्टेशन से उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्टेशन तक जाएगी। कम समय में यह एक्सप्रेस अपनी दूरी तय करें इसके लिए रेलवे द्वारा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन में लिक्विड ऑक्सीजन लदे तीन टैंकरों को रवाना किया गया। केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन, बोकारो स्टील प्लांट एवं भारतीय रेलवे (दक्षिण पूर्व रेलवे समेत) ने समन्वय स्थापित कर तय समय में उपलब्ध कराए गए टैंकरों में लिक्विड ऑक्सीजन की लोडिंग/अनलोडिंग सुनिश्चित की। बोकारो स्टेशन से आज रवाना हुई, जो उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ तक जाएगी | जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार ने बताया कि देश की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बोकारो स्टेशन से आज रवाना हुई, जो उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ तक जाएगी। उल्लेखनीय हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव के कारण कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में ऑक्सीजन की किल्लत ना हो, इसके लिए स्टील प्लांटों से ऑक्सीजन आवश्यकतानुसार दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!