उत्तर प्रदेश लखनऊ क्वीन मैरी अस्पताल क्वीनमेरी हॉस्पिटल गर्भवती पत्नी की हुई मौत कोविड की जानकारी होने पर शव को छोड़कर भागा पति। ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( कोविड संक्रमण ने तोड़ी रिश्तों की डोर, पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भागा पति )
उत्तर प्रदेश लखनऊ कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। दोनों सुख-दुख के साथी होते हैं, लेकिन नवाबों की राजधानी लखनऊ में एक वाक्या ऐसा हुआ जिसमें कोरोना संक्रमण ने रिश्तों की डोर ही तोड़ दी। मामला कुछ यूं है कि कानपुर के जाजमऊ शिवांस टेनरी के पास रहने वाले व्यवसायी फरहान ने बीते दिनों अपनी गर्भवती पत्नी को क्वीनमेरी अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी को संतान होनी थी वह भी बहुत खुश था, लेकिन अगले दिन ही पत्नी की मौत हो गई। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो वह शव छोड़कर ही भाग गया। इसके बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। 11 अप्रैल को कराया था भर्ती: फरहान ने 26 वर्षीय गर्भवती पत्नी शायबा को क्वीनमेरी अस्पातल में 11 अप्रैल को भर्ती कराया था। जांच में कोरोना की पुष्टी हुई। इसके बाद शायबा को अस्पताल के आरेंज जोन में रखा गया। अगले दिन 12 अप्रैल की सुबह शायबा की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू चौकी इंचार्ज को मामले की जानकारी दी। यहां से पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए इंचार्ज प्रद्मेंद्र सिंह पवार को सूचना दी गई। उन्होंने शव लेने के लिए एंबुलेंस और टीम को भेजा। यहां टीम ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रवाना हो गई। फरहान ने टीम से कहा कि वह अपनी गाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच रहा है।फोन कर दिया स्विच आफ, बात हुई तो बोला कि एक-दो दिन बाद आऊंगा |

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
