उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी के आव्हान पर सुहाग नगरी के उद्योगपतियों ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक की स्थापना की मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो सके। ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( जिलाधिकारी के आव्हान पर सुहाग नगरी के उद्योगपतियों ने कोरोना मरीजों के लिए की अनूठी पहल )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी के आव्हान पर उधोगपतियो ने कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन लेवल की कमी झेल रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक खोल कर एक अनूठी पहल शुरू की है।इन्होने अपनी फैक्ट्रियों में उत्पादन कार्य रोक कर कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा रहे है। ताकि ऑक्सीजन इकाईयो से मरीजो के बैड़ तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकें। उधमियों ने अपनी कॉच फैक्ट्री मे इस्तेमाल होने वाले 10-10ऑक्सीजन सिलेंडर स्वास्थ्य विभाग को भेजना शुरू कर दिये है।ड्स तरह करीब 1200सिलेंडर की ऑक्सीजन बैक तैयार हो गयी है ।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
