बाघमारा उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब को लेकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर नए सदर अस्पताल में आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश | ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

( उपायुक्त नए सदर अस्पताल में आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश )

बाघमारा उपायुक्त जिले में कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन वार्ड के साथ कोविड संक्रमित मरीजों हेतु बेड की उपलब्धता को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने पुराने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या बढ़ाने के साथ उपलब्ध संसाधनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में ऑक्सीजन युक्त बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी को पूरा करने के अलावा बेडों की संख्या बढ़ाने के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति को सामान्य बनाए रखना अति आवश्यक है, ताकि कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बाघमारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण कर आरटीपीसीआर लैब को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के अलावा संबंधित अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने नए सदर अस्पताल भवन के ऊपरी तल पर सुविधा से युक्त आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश दिया, ताकि प्रथम चरण के संक्रमित मरीजों का ईलाज यहाँ किया जा सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि संकट के इस दौर में सीमित संसाधनों के बीच कोरोना संक्रमितों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास करें। साथ ही वर्तमान परिस्थिति में सामान्य संक्रमित व्यक्ति को प्रेरित व जागरूक करे कि अपने घर में आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों की सलाह लेते हुए कोरोना से छुटकारा पा सकते हैं। आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों की बेहतर देखभाल को लेकर जल्द ही मेडिकल किट घर घर मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही से खतरा काफी बढ़ सकता है। ऐसे में संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोग मास्क का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी, साफ-सफाई का हर हाल में पालन करे। उपायुक्त ने आगे कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करते हुए कोरोना की चैन को तोड़ने में जिला प्रशासन को सहयोग करें।इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, सिविल सर्जन श्री युगल किशोर चौधिरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री परमेश्वर मुंडा, गोपनीय प्रभारी श्री विवेक कुमार महता, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, डॉ विभु, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!