उत्तर प्रदेश फतेहपुर हदगांव ब्लॉक में पंचायत चुनाव कराने जा रहे पोलिंग पार्टी के एक पीठासीन अधिकारी की अचानक तबियत बिगड़ी जमीन पर पड़े बेहोश | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर आज दिनांक 25 अप्रैल को हदगांव ब्लॉक में पंचायत चुनाव कराने जा रहे पोलिंग पार्टी के एक पीठासीन अधिकारी की अचानक तबियत बिगड़ी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े वही साथियों ने तुरंत ही डॉक्टर को फोन कर सूचित किया मौके पर पहुंचे सीएससी अधीक्षक अमित चौरसिया ने एंबुलेंस द्वारा हदगांव सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर जोरदारीसे तैयारियां चल रही थी कि तभी पीठासीन अधिकारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
