उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी के लिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान उडी सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां कानून सिर्फ आम जनता के लिये | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( चुनाव ड्यूटी के लिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान का है ये हाल )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र वीकेंड लाॅकडाउन के दूसरे दिन रविवार को मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं, लेकिन इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन की बात करें तो यहां सोशल डिस्टेसिंग की पूरी तरह धज्जियां उडाई जा रही है। वहीं जिस तरह भीड़ यहां एक दूसरे से सटकर मौजूद है, सोचने वाली बात यह है कि क्या इन्हें कोरोना का खतरा नहीं है, क्या इससे कोरोना नहीं बढेगा, क्या सारे नियम, कायदे, कानून सिर्फ आम जनता के लिये हैं, यहां कुछ कहने को बाकी नहीं है, फोटोज से खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां मंडी समिति में उडाई जा रही है जबकि जिले में वीकेंड लाॅकडाउन का दूसरा दिन है |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
