उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 500 ग्राम नाजायज चरस के साथ किया गिरफ्तार ।

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की अवैध विक्री की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर के नेतृत्व में दिनांक 18.02.21 में एक अभियुक्त बबलू जाटव पुत्र रमेश चन्द्र जाटव नि0 टापाकला ग्रीन मेडोज स्कूल के पास थाना उत्तर फिरोजाबाद को कौशल्या नगर मरघटी से 30-40 कदम दूर गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 310/- रूपये तथा 500 ग्राम चरस नाजायज बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में दि019.02.21 को मु0अ0सं0 114/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना उत्तर पर पंजीकृत कर अन्य कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-बबलू जाटव पुत्र रमेश चन्द्र जाटव नि0 टापाकला ग्रीन मेडोज स्कूल के पास थाना उत्तर फिरोजाबाद ।

अभियुक्त बबलू जाटव का आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 98/15धारा 452/504/506 भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद
2.मु0अ0सं0 135/15 धारा 302/201 भादवि थाना उत्तर फिरोजाबाद
3.मु0अ0सं01051/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना उत्तर फिरो0 फिरोजाबाद
4.मु0अ0सं0 1317/17 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना उत्तर फिरोजाबाद
5.मु0अ0सं0 30/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना उत्तर फिरो0 फिरोजाबाद
6. मु0अ0सं0 936/18 धारा 13G एक्ट थाना उत्तर फिरोजाबाद
7. मु0अ0सं0 35/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उत्तर फिरोजाबाद
8. मु0अ0सं0 23/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नसीरपुर फिरोजाबाद
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण –
अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम नाजायज चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट मे कीमत करीब 1.5 लाख से अधिक आँकी गई है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.प्र0नि0 अनूप कुमार भारतीय थाना उत्तर फिरोजाबाद
2.उ0नि0 महेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी विभव नगर थाना उत्तर फिरोजाबाद
3.हे0का0 055 राजकुमार गौतम थाना उत्तर फिरोजाबाद ।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!