उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शराब बेचने वाले को व शराब बनाने के उपकरण सहित किया गया गिरफ्तार | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट)

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब रोकने के अभियान के अनुपालन मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के निर्देशन में दिनांक 19.02.2021 को समय 6.10 बजे सुबह बिल्टीगढ चौराहा थाना मक्खनपुर मे मुखविर की सूचना पर कि कुछ लोग अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहे हैं, इस सूचना पर मै प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस बल के बिल्टीगढ चौराहा पहुँचे तो कुछ व्यक्ति अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहे है । मोके से एक अभियुक्त कमलेश पुत्र रामदीन निवासी नगला काँस थाना जसराना फिरोजाबाद को मय अबैध शराब बनाने के उपकरण व अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया तथा एक व्यक्ति फरार हो गया, मौके पर ही भारी मात्रा में अवैध शराब एवं अवैध शराब बनाने के उपकरण यूरिया, खाली क्वाटर व रेफर आदि बरामद हुये अभि0 से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह लगभग दस वर्ष से बिल्टीगढ चौराहा पर होटल को किराये पर लेकर मांसाहारी भोजन बेचता है तथा बताया कि जो व्यक्ति भागा है उसका नाम सोनू पुत्र भूरीसिंह निवासी स्टेशन रोड कस्बा थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद है तथा सोनू की मां शान्ती देवी के नाम से ग्राम ककरारा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में देशी शराब का ठेका संचालित है सोनू के द्वारा देशी शराब की पेटीया लाकर मेरे होटल पर मिलावट करके अबैध शराब बनाते है मैं अपने होटल से बनायी गयी अबैध शराब को लोगो को फुटकर में बेचता हूं तथा मेरे होटल से बनने वाली अवैध शराब को सोनू अपने घर ले जाता है वहा से सोनू की मां शान्ती देवी फुटकर में अपने शराब के ठेके पर बेचती है तथा सोनू के द्वारा अपने घर में फुटकर में अबैध शराब की विक्री करता है । अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।
नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. कमलेश पुत्र रामदीन निवासी नगला कांस थाना जसराना फिरोजाबाद ।
बरामदगी –
(1) 109 क्वाटर अवैध देशी शराब ।
(2) 190 अदद खाली क्वाटर ।
(3) 56 खाली ढक्कन ।
(4) 102 क्यूआर कोड ।
(5) 97 रेपर ।
(6) 2.500 किलो0 ग्राम यूरिया
(7) एक अदद प्लास्टिक कीप, एक अदद प्लास्टिक छलनी व एक अदद कनस्तर लोहा व दो अदद लीटर सिलवर माप एक अदद प्लास्टिक मग ।
फरार अभियुक्त –
1. सोनू पुत्र भूरी सिंह निवासी स्टेशन रोड कस्बा थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ।
2. शान्ती देवी पत्नी भूरी सिंह निवासी स्टेशन रोड कस्बा व थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 विनय कुमार सिह – थाना मक्खनपुर
2. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र सिह – थाना मक्खनपुर
3. हे0का0 785 सुमनेश कुमार – थाना मक्खनपुर
4. का0 769 राहुल चौधरी – थाना मक्खनपुर
5. का0 511 जयप्रकाश – थाना मक्खनपुर
6. आबकारी निरीक्षक श्री कोशल किशोर – शिकोहाबाद क्षेत्र
7. का0 विपिन कुमार – आबकारी कार्या0 शिकोहाबाद
8. आबकारी निरीक्षक श्री शिवाकान्त श्री वास्तव क्षेत्र जसराना ।
9. आबकारी आरक्षी आकाश निगम

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट)
शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित किया गया गिरफ्तार
