सुलतानपुर तहसील बल्दीराय चक्कारीभीट अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी सहित सब जलकर हुई खाक हुआ लाखों का नुक़सान।

 

( झोपड़ी में लगी आग,गृहस्थीसहित सब जलकर हुई खाक हुआ लाखों का नुक़सान)

सुलतानपुर तहसील बल्दीराय के चक्कारीभीट ग्रामसभा के छुटई पुत्र बद्री निषाद के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से घर में रखा खाने-पीने व थोडी-बहुत नगदी के साथ ही सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। अचानक लगी आग से ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर में धू,धू कर लपटें उठने लगी। मौके पर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की, बावजूद छुटई निषाद की गृहस्थी बचाने में कामयाबी नही मिल सकी। हालाकि किसी भी प्रकार का जान का नुकसान नहीं हुआ। परंतु गरीब छुटई निषाद का सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। इस मौके पर समाजसेवी पप्पू बीडीसी,अच्छे,इकबाल,इम्तियाज ,गुलफाम अली,नूर आलम,खुर्शीद,मारूफ तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।समाजसेवी पप्पू बीडीसी ने खाने पीने का सामान मुहैया कराया।तथा उन्होने पीडित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहाकि दैनिक उपयोग की चीजे छुटई निषाद के परिवार को मेरे तरफ से मिलती रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!