भारत में फैली कोविड-19 पैन्डेमिक से मुक्ति पाने और इसके मरीज़ों की शिफ़ा के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के पवित्र नगर मशहद में दुआ प्रोग्राम आयोजित कर पैग़म्बरे इस्लाम के पवित्र परिजनों की श्रृद्धा में पढ़ा गया क़सीदा । ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट लखनऊ )

 ( भारत के कोरोना के मरीज़ों की शिफ़ा के लिए ईरान के मशहद में हुआ दुआ का प्रोग्राम)

भारत में फैली कोविड-19 पैन्डेमिक से मुक्ति पाने और इसके मरीज़ों की शिफ़ा के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के पवित्र नगर मशहद में दुआ प्रोग्राम आयोजित हुआ। यह प्रोग्राम सोमवार रात को मशहद में पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े के कौसर नामी प्रांगण में आयोजित हुआ। इस प्रोग्राम का आग़ाज़ पवित्र क़ुरआन की तिलावत से हुआ जिसके बाद सहीफ़ए सज्जादिया नामी दुआओं के संकलन की किताब की सातवीं दुआ पढ़ी गयी और फिर पैग़म्बरे इस्लाम के पवित्र परिजनों की श्रृद्धा में क़सीदा पढ़ा गया।इसके बाद धर्मगुरू सय्यद सिबते हैदर ज़ैदी ने दुआ की अहमियत पर भाषण दिया।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!