प्रतापगढ़ नये पुलिस अधीक्षक ने चार्ज सम्हालते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दबंग अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा विभिन्न थानाक्षेत्रों से अबतक कुल 225 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( धनंजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 ( एसपी ने चार्ज सम्हालते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दबंग अवैध शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 225 गिरफ्तार )

प्रतापगढ़ नये पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के लिए बड़ी चुनौती थी।आकाश तोमर जिले की कमान संभालने के बाद सोचना भी शुरू नहीं किये थे कि तब तक अवैध शराब माफियाओं ने आकाश तोमर को एक चुनौती दे डाली।इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए शराब माफियाओं पर जबरदस्त हंटर चलाकर शराब माफियाओं को नेस्तनाबूंद कर दिया। फिर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी आ गई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गड़बड़ी की और इनके खिलाफ लगातार अभियान जबरदस्त चल रहा है। आकाश तोमर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जनपद प्रतापगढ़ में मतदान हुआ। मतदान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुछ अराजक तत्वों ने मारपीट/तोड़फोड़ और लूटपाट कर मतदान प्रक्रिया को बाधित किया था। इस संबंध में संबंधित थानों पर इन अराजक तत्वों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।जनपद पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के क्रम में विभिन्न थानाक्षेत्रों से अबतक कुल 225 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शेष अभियुक्तों की गि;रफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

जाने गिरफ्तार अभियुक्तों के विवरण :-

1. थाना पट्टी – 8

2. थाना कन्धई – 4

3. थाना संग्रामगढ़ – 20

4. थाना नवाबगंज – 25

5. थाना बाघराय – 17

6. थाना हथिगवां- 26

7. थाना सांगीपुर- 8

8. थाना अंतू- 4

9. थाना आसपुर देवसरा-2

10. थाना मांधाता- 5

11. थाना रानीगंज- 7

12. थाना लालगंज- 13

13. थाना कुण्डा- 53

14. थाना मानिकपुर- 2

15. थाना जेठवारा- 24

16. थाना महेशगंज- 7

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!