उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी ने सीएचसी दिबियापुर का कोविड चिकित्सालय (200 Bed) चिचौली का किया औचक निरीक्षण कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमएस को स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया जिलाधिकारी सीएचसी दिबियापुर का कोविड चिकित्सालय (200 Bed) चिचौली का किया औचक निरीक्षण )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर 30 अप्रैल 2021 जिलाधिकारी ने सौ शैय्या कोविड चिकित्सालय (200 Bed) चिचौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोशल मीडिया पर वाइरल फोटो जिसमें एक महिला मरीज का इलाज जमीन पर लिटाकर किया जा रहा हे इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सीएमएस से जानकारी ली। जिस पर सीएमएस रस्तोगी ने बताया यह फोटो पुरानी है। नायब तहसीलदार सदर पवन द्वारा भी इस बात की पुष्टि की गई की यह फोटो अभी की नहीं है । जिलाधिकारी ने कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमएस को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। वहीं कोविड कन्ट्रोल प्रभारी पद पर Dr प्रमोद कटियार को नियुक्त करने के निर्देश सीएमओ को दिये। CMS राजीव रस्तोगी के द्वारा किए गये कार्यों की जाँच कर इनको पद से हटाकर अन्य अधिकारी को ACS Health से अनुमोदन के उपरांत CMS नियुक्त किया जाएगा। ज़िलाधिकारी ने 200 बेड की उपलब्धता और आक्सीजन की उपलब्धता देखी। मरीजों को मिल रही आक्सीजन सुविधा को देखा। इसके बाद उन्होंने कोविड अस्पताल में नायब तहसीलदार पवन कुमार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निर्देश किया कि जो भी संक्रमित मरीज आते हैं उनके लिये बेड की उपलब्धता, इलाज एवं दबाएं समय से उपलब्ध होनी चाहिए। पत्रकारों, गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधों हेतु कम से कम १० बेड Oxygen supply के साथ आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। सीएमओ के साथ सीएचसी दिबियापुर को 50 बेड कोविड-L2अस्पताल बनाए जाने हेतु निरीक्षण किया। 2 दिन में यहाँ 50 bed L2 facility तैयार कर दी जाएगी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट औरैया)
