प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र हथिगवां उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी नहीं थे स्कोर्ट खाली गाड़ी किसी काम से लखनऊ से प्रयागराज जा रही का ट्रक से एक्सीडेन्ट 03 पुसिसकर्मी हुए घायल ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में |

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी की कुछ गाड़ियां मय स्कोर्ट किसी काम से लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी, जिसमें कि उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी नहीं थे। जनपद प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र हथिगवां के खिदिरपुर में इन गाड़ियों में स्कोर्ट की गाड़ी का एक ट्रक से एक्सीडेन्ट हो गया। जिसमें 03 पुसिसकर्मी हुए घायल मुख्य आरक्षी पंकज त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी नरेश कुमार व आरक्षी चालक राजेश बहादुर सिंह घायल हो गये। इन तीनों घायलों को सीएचसी कुण्डा लाया गया जहां पर इनका इलाज चल रहा है। एक्सीडेन्ट करने वाले ट्रक को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी कुण्डा स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!