उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी सौ शैय्या कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर कर मरीजों का जाना हालचाल हर सुविधा दी जाये दिए निर्देश | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट औरैया )


(औरैया जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सौ शैय्या कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने सौ शैय्या कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना एवं प्रभारी सीएमएस प्रमोद कटियार को निर्देश दिए कि अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेड आदि की उपलब्धता की जानकारी मुख्य गेट पर दी जाए। पूरे अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अस्पताल में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है उनका ड्यूटी चार्ट लगाया जाए। मरीजों को हर सुविधा दी जाये। आक्सीजन और दवाओं की कमी न होने पाये। उन्होंने पत्रकारों के लिये आरक्षित बेड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद सदर एसडीएम रमेश यादव को निर्देश दिए अस्पताल में कोई भी असुविधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। साथ में नायब तहसीलदार पवन कुमार उपस्थित रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट औरैया )
