पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली ममता बनर्जी को समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने दी जीत की बधाई दिया करारा झटका फुटा मटका | ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता को बधाई समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में जीत की बधाई दे दी है। फिलहाल राज्य के 292 निर्वाचन क्षेत्रों में से 284 के रुझान सामने आए हैं. जिसमें तृणमूल 202 सीटों पर आगे है और बीजेपी 77 पर रह गई है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, ममता बनर्जी और टीएमसी के समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई |उन्होंने साथ की ये भी कहा कि ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता की ओर से दिया गया मुँहतोड़ जवाब है।इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग लिखा ‘दीदी जिओ दीदी |

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
