उत्तर प्रदेश आगरा थाना मलपुरा क्षेत्र ग्वालियर रोड स्थित इटोरा चौराहे भोगल पुरा मोड पर एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मारकर हुआ फरार मौके पर हुई मौत । ( ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना मलपुरा क्षेत्र ताजनगरी के आगरा ग्वालियर रोड स्थित इटोरा चौराहे के नजदीक भोगल पुरा मोड पर एक बाइक सवार को कार सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है, कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बाड़ी जिला धौलपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह है थाना मलपुरा क्षेत्र के सैंथिया स्टेट नगला माकरोल में सतेंद्र के मकान में किराए पर रहते हैं। परिजनों ने बताया है कि वह किसी काम से इटौरा की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही इटोरा चौराहे के नजदीक भूगोल पुरा मोड पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची थाना मलपुरा के कस्बा चौकी की पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों ने थाना मलपुरा में तहरीर दी है थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।

( ब्यूरो चीफ योगेश कुमार पाठक आगरा )
