उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र चूडी से भरी रेहडी में बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर हजारों का माल टूट गया | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर के सामने कुछ आगे सडक पर चूडी से भरी रेहडी में पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त रेहडी पलट जाने से काफी चूडी का माल टूट गया, बाइक चालक भी घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रेहडी चालक का रो रोकर बुरा हाल था कहना था मालिक का काफी नुकसान हो गया, हजारों का माल टूट गया | थाना उत्तर क्षेत्र नारायण नगर गली नंबर दो मोनू पुत्र चंद्रपाल रौनक ग्लास से रेहडी पर चूडी का माल लादकर लौट रहा था। इसी दौरान थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर के आगे सडक पर पीछे से तेज गति से आती बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे रेहडी पलट गयी और सडक पर काफी चूडी का माल टूट गया। बेचारे का काफी नुकसान हो गया उसका रो रोकर बुरा हाल था था करीब पच्चीस हजार का मालिक का नुकसान हो गया। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल उपचार को भेजा गया |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
