उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कोविड आईसोलेशन वार्ड शौ शैया में भर्ती मरीजों के परिजनों के बुलाने पर पहुंचे एमएलसी डा. दिलीप यादव कोविड आईसोलेशन वार्ड पीडित मरीजों की सुनीं समस्यायें |  ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( एमएलसी डा. दिलीप यादव पहुंचे कोविड आईसोलेशन वार्ड पीडित मरीजों की सुनीं समस्यायें )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद मंगलवार को कोविड आईसोलेशन वार्ड शौ शैया में भर्ती मरीजों के परिजनों के बुलाने पर एमएलसी डा. दिलीप यादव यहां पहुंचे। पीडितों से बात की तो तमाम पीडितों ने अपनी अपनी समस्यायें बताई इस दौरान शिकोहाबाद निवासी एक मरीज उक्त वार्ड में भर्ती है जिसके परिजनों ने बताया कि भर्ती मरीज की सप्ताह में दो बार डायलिसिस होती है लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी डायलिसिस नहीं हुई है। जबकि मरीज की हालत ठीक नहीं है। इसके अलावा ऐसी महामारी में भी कोविड वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर घोर लापरवाही है। उक्त मरीज की चार दिन से डायपर नहीं बदली गयी है जो कि मलमूत्र से भरी हुई है। डाक्टर से लेकर सफाई कर्मचारियों से प्रतिदिन बार बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं | एमएलसी ने कोविड ब्लाॅक इंचार्ज डा. मनोज कुमार से वार्ता की और उनसे पीडितों की शिकायत का जबाव मांगा, साथ ही खरी खोटी भी सुनाईं। डा. मनोज कुमार ने गलती मानते हुये व्यवस्था ठीक किये जाने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा दो मरीजों को भर्ती कराया, व अन्य एक दो मरीजों को आक्सीजन भी लगवायी | एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव व पूर्व सांसद अक्षय यादव के अथक प्रयासों से फिरोजाबाद में मेडिकल काॅलेज की स्थापना हुई। इसके अलावा एक शौ शैया बनवाया तथा आधुनिक उपकरणों से लैस एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई, जिसका उद्देश्य मरीजों को तत्काल सहायता दिलाना था लेकिन अब भाजपा सरकार में आक्सीजन से लेकर दवा, वेंटीलेटर आदि की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस मौके पर एमएलसी डा. दिलीप यादव ने सरकारी ट्रामा सेंटर का भी जायजा लिया। उनके साथ अशफाक खान, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे |

 ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!