गोरखपुर झंगहा थाना क्षेत्र ब्रह्मपुर ब्लॉक मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा नई बाजार पुलिस चौकी पर हमला बोलकर वहां लगा दी आग। ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक में मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। गुस्साई भीड़ ने झंगहा थाना क्षेत्र की नई बाजार पुलिस चौकी पर हमला बोलकर वहां आग लगा दी। इसके साथ ही पीएसी के एक ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम और बवाल की सूचना पर चौरीचौरा के एसडीएम पवन कुमार, सीओ कुलदीप तिवारी, झंगहा थानेदार संजय कुमार मिश्रा, बरही, गोबडौर व नई बाजार की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
