उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना टूण्डला क्षेत्र कार बस की चपेट में कार सवार व उसकी बेटी हुए घायल दोनों को लेकर आई जिला अस्पताल एम्बुलेंस |


( बस की चपेट में आने से कार सवार व्यक्ति व उसकी बेटी घायल )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल सागर रत्ना होटल के पास एक कार बस की चपेट में आ गयी जिससे कार सवार व उसकी बेटी घायल हो गये, जबकि अन्य परिजन बाल बाल बच गये, एनएचएआई एम्बुलेंस दोनों घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई थाना जसराना क्षेत्र कटेना हर्षा निवासी पंकज यादव आगरा अपने बच्चों को लेने गये थे वहां से कार द्वारा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र राजा का ताल रोड सागर रत्ना के पास एक बस चालक ने अचानक बस मोड़ दी, जिसके कारण चपेट लगने से कार सवार पंकज यादव व उनकी बेटी झलकार घायल हो गये। दोनों को सूचना पर पहुंची एनएचएआई एम्बुलेंस जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां दोनों का उपचार किया गया |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
