उत्तर प्रदेश कानुपर उन्नाव मामले में एक अच्छी खबर कानपुर के अस्पताल में भर्ती पीड़िता की स्थिति में सुधार | ( कलीम सिद्धकी की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश कानपुर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती उन्नाव पीड़िता की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. इससे पहले अस्पताल के पीआरओ परमजीत सिंह ने बताया था कि ट्रीटमेंट के बाद से लड़की की हालत में सुधार दिख रहा है. वह हाथ-पैर हिला रही है. उम्मीद है कि धीरे-धीरे लड़की को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा सकेंगे. 24 घंटे में रिस्पांस सामने आएगा. उनका कहना था कि लड़की की पॉइजन सैम्पल को जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है |
सुरक्षा चाकचौबंद
कानपुर के अस्पताल में पीड़िता के इलाज के साथ-साथ प्रशासन सुरक्षा को लेकर भी चौकस है. ICU के बाहर एसीएम और डिप्टी एसपी की तैनाती की गई है. लड़की के बोलने की हालत में आते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा. इसके लिए 24 घंटे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है |
