जबलपुर थाना गोहलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान कार की डिक्की में 6 पेटियों मे अवैध शराब के 300 क्वार्टर अंग्रेजी शराब 90 देसी शराब बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( मुकेश की खास रिपोर्ट भोपाल )

 ( जबलपुर थाना गोहलपुर की टीम को अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त एक आरोपी को रंगे हाथ पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त )

जबलपुर थाना गोहलपुर थाना प्रभारी गोहलपुर आर.के. गौतम ने बताया कि आज दिनाॅक 7-5-21 के प्रातः लगभग 7-30 बजे अमखेरा रोड पर संस्कार परिसर के पास पुलिस को देखकर अमखेरी की ओर से आ रहा अल्टो कार का चालक कार मोडकर वापस जाने लगा संदेह होने पर घेराबंदी कर कार को रोका एवं कार के चालक से नाम पता पूछा जिसने अपना नाम विनोद उर्फ जानकीलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी झण्डा चैक कांचघर बताया, कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की के अंदर 6 पेटियों मे बम्बे स्पेशल विस्की के 300 पाव एवं कार के पीछे की सीट पर रखी 2 पेटी मे 90 पाव देशी शराब कीमती 62 हजार 350 रूपये की रखी मिली जिसे मय कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 0525 के जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहाॅ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!