इटावा दुनिया भर मे फैले कोरोना संक्रमण का अब असर वन्य जीवो पर भी लायन सफारी मे शेर के कोरोना संक्रमित होने से मचा हडंकप अस्पताल में कराया गया भर्ती । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


इटावा लायन सफारी के शेर के कोरोना संक्रमित होने से हडंकप,अभी आठ की जांच रिर्पोट आना बकाया- दुनिया भर मे फैले कोरोना संक्रमण का असर अब इंसानो के वन्य जीवो पर देखा जा रहा है । इटावा की लायन सफारी मे दो शेरनियो के बीमार होने के बाद 8 के सैंपल जांच के लिए बेरली आईबीआरआई भेज गये । इनमे से एक के कोरोना संक्रमति पाये जाने की पुष्टि ने सफारी मे हडंकप मच गया है ।आइवीआरआई के संयुक्त निदेशक डा.के.पी.सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इटावा लायन सफारी से 14 शेर-शेरनियों के सैंपल आए थे । इनमें से एक सैंपल पाजिटिव आया है। वहीं, एक संदिग्ध है। बाकी निगेटिव हैं। तेलंगाना के हैदराबाद में आठ शेर संक्रमित मिलने के बाद इटावा लायन सफारी से 14 शेर-शेरनियों के 16 सैंपल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआई) में जांच के लिए भेजे थे। यहां के आइवीआरआइ की बीएसएल-3 लैब में गुरुवार को हुई आरटी-पीसीआर जांच में एक शेर कोरोना संक्रमित मिला है, वहीं एक अन्य सैंपल संदिग्ध है। इसकी रिपोर्ट इटावा लायन सफारी के साथ शासन को भेज दी गई है। इटावा लायन सफारी मे अनुसार शेरनी जेनीफर व गौरी को बीमार हालत बिगडने के बाद उनको सफारी पार्क के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है। सफारी में अलर्ट के साथ-साथ सुरक्षा के सभी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
