उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद इटावा-थाना क्षेत्र दबंग लोगों ने मचाया आतंक एक परिवार पर किया जानलेवा हमला परिवार हुआ गम्भीर रूप से घायल सूचना देने के काफी देर तक नहीं आई पुलिस । ( सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


( दबंगों के द्वारा गरीबों पर ढाया गया कहर लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहा )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद इटावा-थाना सहसो क्षेत्र गांव सिन्डोस में दबंगई का जीता जागता उदाहरण नजर उस वक्त नजर आया जब गांव के ही कई लोग एक परिवार पर टूट पड़े, लाठी डंडो से सिर तक फोड़ दिए, यहां तक डायल 112 को फोन लगाया गया पर कोई फोन नहीं लगा, वहीं थाना प्रभारी को अवगत कराने पर कहते रहे अभी गाड़ी भिजवा रहा हूँ, सवाल यह उठता है ऐसे में अगर किसी की जान चली जाए तो फिर कौन जिम्मेदार होगा? जिस तरह महिला पुरुषों बच्चो पर जमकर लाठियां बरसाई अगर ऐसे दबंगो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वाकई कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। आप आज सुबह के वायरल इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते है किस तरह आतंक मचाया है इन दबंगो ने। वहीं बताया गया खेत पर है सभी लोग। निकलने तक का रास्ता भी बंद कर दिया है, अब इंतजार है इन दबंगो पर थाने से आखिर क्या कार्यवाही होती है।

( सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
