उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी सौ शैय्या अस्पताल पहुंचकर एल टू कोविड फैसिलिटी का किया निरीक्षण मरीजों के परिजनों से मरीजों की समस्याओं के बारे में ली जानकारी अधिकारियों की लगाई ड्यूटी | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया ने सौ शैय्या अस्पताल पहुंचकर एल टू कोविड फैसिलिटी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मरीजों के परिजनों से मरीजों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएमएस प्रमोद कटियार को निर्देश दिए वह मरीजों को पर्याप्त इलाज मुहैया कराते रहें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए। मरीजों को जल्द से जल्द स्वस्थ कर घर भेजा जाए। साथ ही उन्होंने मरीजों व तीमारदारों के लिए चलाए जा रहे निशुल्क सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने पाया कि रविवार को केशव मेडिकल एंड सर्जिकल औरैया द्वारा 4 मशीन, 16 आयुष क्वाथ, 100 पीस तीन प्लाई मास्क, राजकुमार होंडा एजेंसी द्वारा 25 पीस वेपोराइजर, देवेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा 29 पीस वेपोराइजर निशुल्क सेवा शिविर में दिये गये। उन्होंने मरीजों के तीमारदारों को जरूरत वंद सामान वितरण किया मौके पर नायब तहसीलदार पवन कुमार अन्य उपस्थित रहें | वैश्विक महामारी कोविड-19 को नियंत्रण में करने के लिए सौ शैय्या जिला चिकित्सालय में मरीजों को भर्ती कराए जाने, बेड की व्यवस्था देखे जाने, ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने और मरीजों को टोकन के माध्यम से आक्सीजन उपलब्ध कराए जाने, जिला चिकित्सालय चिचोली में कोविड एल टू फैसिलिटी में निशुल्क सेवा शिविर में व्यवस्था देखे जाने, मृत्यु की दशा में शव वाहन उपलब्ध कराए जाने, मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, साफ सफाई का कार्य कराए जाने हेतु 25 मई तक तीन पालियों में दो दो जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  इन अधिकारियों की लगाई गई है ड्यूटी :- प्रातः 6 बजे से अपराहन 2 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार अवस्थी और जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्रा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक एमपी सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा तथा रात्रि 2 बजे से प्रातः 6 बजे तक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी संजीव वार्ष्णेय और उपायुक्त मनरेगा विजय प्रकाश वर्मा की ड्यूटी लगाई गयी है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!