उत्तर प्रदेश थाना टूडला क्षेत्र सुभाष चौराहे के पास विक्रम टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमें महिला हुई घायल | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद घटना थाना टूण्डला क्षेत्र के सुभाष चौराहे के पास की है। जहां रिहाना पत्नी अली मुहम्मद निवासी रेस्ट केम्प रेलवे कॉलोनी टूण्डला बाइक से अपने पुत्र वधू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीका लगावाकर वापस अपने घर आ रही थी।तभी सुभाष चौराहे के पास तेज गति से आ रहे एक विक्रम टेम्पो ने पीछे से टक्कर मार दी।इस घटना में भारतीय किसान यूनियन किसान की जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिहाना गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और टेंपो वाले की जमकर धुनाई की,बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो और चालक को कब्जे में ले लिया है।वही घायल महिला को उपचार के लिए टूण्डला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल इस घटना में अभी थाने में पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
