उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी वैक्सीनेशन के प्रति लापरवाही बरतने पर डीपीएम एवं बीपीएम अजीतमल का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी अफवाह फैलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई दिए निर्देश । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( जिलाधिकारी वैक्सीनेशन के प्रति लापरवाही बरतने पर डीपीएम एवं बीपीएम अजीतमल का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी )

उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी वैश्विक महामारी कोविड-19 पर रोक लगाने हेतु रविवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निगरानी समितियों को और अधिक प्रभावी बनाने एवं वैक्सीनेशन की गति को और अधिक बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन पर सीएचसी वार समीक्षा की जिसमें उन्होंने पाया कि अयाना और एरवाकटरा सीएचसी पर वैक्सीनेशन कम हुआ। इस पर उन्होंने एम ओ आई सी अधीक्षक का वेतन रोकते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही वैक्सीनेशन को गंभीरता से ना लेने पर डीपीएम एवं बीपीएम अजीतमल का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने सभी बीपीएम को नोटिस जारी कर निर्देश दिए कि यदि एक हफ्ते के अंदर वैक्सीनेशन नही बढ़ाया गया तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!