उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कोरोना बैश्विक महामारी की दूसरी बेव ने पुरे देश में शुरू हुआ 18 से 44 वर्ष के लोगो का वैक्सीनेशन लोगो में दिखा भरी उत्साह | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद कोरोना बैश्विक महामारी की दूसरी बेव ने पुरे देश में हाहाकार मचा दिया है, जिसकी चपेट में युवा लोग ज्यादा आ रहे है इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 से 44 वर्ष के लोगो का वैक्सीन लगाने के आदेश जारी किये है !! जनपद फ़िरोज़ाबाद में 10 मई सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगो को वैक्सीन लगाने का पहला दिन था इसलिए सोमवार सुबह से ही वैक्सीन लगवाने की भीड़ वैक्सीनेशन सेंटरों के बाहर देखने को मिली और फिर सुबह 11 बजे से नगर के सभी वैक्सीनेशन सेंटरो पर वैक्सीन लगाना विधिवत शुरू हुआ !! इसी सन्दर्भ में फ़िरोज़ाबाद के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर फिरोजबाद में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन लगाया गया , जिसमे काफी संख्या में लोगो ने वैक्सीन लगवाया और उनमे वैक्सीन लगवाने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला | अब देखना ये होगा की सरकार के इस सराहनीय प्रयास से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण पर कितना नियंत्रण हो पाएगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा !!!!

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
