उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के थाना मूसानगर एक वर्ष के कार्यकाल से अधिक के सभी दरोगाओं के हुए स्थानांतरण एक साथ हुई कई दरोगाओं की विदाई | ( संवाददात प्रेमचन्द्र निषाद मूसानगर )

उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के थाना मूसानगर के थाना प्रभारी रजिनेश सिंह चौहान का स्थानांतरण झाँसी मण्डल हुआ है वही शासन की मनसा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशानुसार जनपद के थानो में एक वर्ष के कार्यकाल से अधिक के सभी दरोगाओं के स्थानांतरण हुए हैं ।जैसा की आप को बताते चले थाना मूसानगर में तैनात एस आई भारत सिंह का दो वर्ष का कार्यकाल होने के बाद गजनेर थाने की ग्रोथ सेंटर चौकी का प्रभारी बनाया गया वहीं एस आई कृपाल सिंह एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद थाना रसूलाबाद स्थानांतरण और तत्काल में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनें बैजनाथ अपनी डेढ़ वर्ष की पारी खेल कर अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात कार्यालय भेजा गया ।थाना मूसानगर में नवनियुक्त थाना प्रभारी दीपक सिंह जो की बहुत ही तेज तर्रार बताये जाते है जो की एस टी एफ में 8वर्ष तक कार्य किया उनका कार्य करने का तरीका व काबिलियत के अंदाज ही कुछ अलग है थाने का कार्यभाल सँभालने के दुसरे ही दिन एक अच्छा गुडवर्क देखने को मिला। वही विदाई समारोह में कस्बे से लेकर क्षेत्र के सैकड़ो लोग रहें मौजूद सभी की आँखे हुई नम फूल मालायें पहना कर सभी के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!