जौनपुर खुटहन थाने पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिसू समेत 150 लोगों के विरुद्ध महामारी एक्ट व लॉकडाउन के उल्लंघन की धाराओं के तहत मुकदमा किया दर्ज । ( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


जौनपुर खुटहन थाने की जिला पंचायत के वार्ड नंबर-17 से सदस्य निर्वाचित हुईं पटैला गांव निवासी ओलेमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन की चाची अकीला बानो को सोमवार की शाम बधाई देने पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिसू समेत गाजे-बाजे, समर्थकों व वाहनों के काफिले के साथ बधाई देने पहुंच गए। किसी ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग कर वाराणसी जोन के आइजी, डीआइजी व जिले के आला अधिकारियों को भेजने के साथ ही इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद समेत डेढ़ सौ व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर त्रिवेणी लाल सेन ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है |

( यूपी हेड संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
